लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों ने अनोखा ऑपरेशन कर किया कमाल, 30 साल से बंद था महिला का मुंह, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2021 13:56 IST

सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मोंगिया का मुंह अब तीन सेंटीमीटर और खुल सकता है। किसी सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 30 साल में वह ठोस भोजन नहीं खा पाती थीं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती थी।दांतों में संक्रमण के चलते उनके सारे दांत खराब हो गए थे।डॉक्टर आहूजा ने कहा कि अभ्यास से उनका मुंह आने वाले दिनों में और भी खुलने लगेगा।

नई दिल्लीःडॉक्टरों ने कमाल कर दिया। दिल्ली के सरकारी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर काम कर रही महिला का अनोखा ऑपरेशन किया गया। 

महिला आस्था मोंगिया का मुंह 30 साल से बंद था। गंभीर ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में खोपड़ी की हड्डी के साथ जबड़े के जुड़े होने के चलते बचपन से सही ढंग से मुंह नहीं खोल पाने वाली 30 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी। उनके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी। वह मुंह नहीं खोल पा रही थी। यहां तक की वह अपनी अंगुली  से जीभ को छू नहीं सकती थीं। 

'बीते 30 साल में वह ठोस भोजन नहीं खा पाती थीं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती थी। दांतों में संक्रमण के चलते उनके सारे दांत खराब हो गए थे।' डॉक्टरों ने कहा कि रोगी के चेहरे दाहिनी ओर के ऊपरी हिस्से, नेत्रकूप (ऑर्बिट) और माथे के आसपास ट्यूमर के चलते यह ''एक पेचीदा मामला था।

भारत, ब्रिटेन और दुबई के कई नामचीन अस्पतालों ने भी यह सर्जरी करने से इनकार कर दिया था।'' सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मोंगिया का मुंह अब तीन सेंटीमीटर और खुल सकता है। किसी सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुल सकता है।

एक सरकारी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक आस्था मोंगिया के हवाले से बयान में कहा गया है, ''यह चमत्कार की तरह है कि अब मैं अपना मुंह खोल सकती हूं और बिना किसी परेशानी के खा भी सकती हूं।'' डॉक्टर आहूजा ने कहा कि अभ्यास से उनका मुंह आने वाले दिनों में और भी खुलने लगेगा।

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos