लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूओडीसी अध्यक्ष ने कालाहांडी जिले के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 12:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 जुलाई पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष एके त्रिपाठी ने अधिकारियों से कालाहांडी जिले के विकास के लिए एक कार्य योजना तैयार करने को कहा है।

त्रिपाठी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सलाहकार भी हैं। उन्होंने रविवार को कालाहांडी जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करने और विकास परिदृश्य की समीक्षा करने के बाद यह बात कही।

त्रिपाठी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया, “कालाहांडी के विकास को अगले उच्च चरण तक ले जाने के लिए एक निश्चित कार्य योजना तैयार करें।” उन्होंने यह निर्देश फसलों, रेशम उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य कृषि आधारित उद्योगों में स्थानीय उद्यमिता और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर देने के दौरान दिया।

उन्होंने फसल विविधीकरण और कालाहांडी जिले में सृजित सिंचाई क्षमता के पूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया। जिले में 1980 के दशक में भुखमरी से मौतें हुई थी। त्रिपाठी के साथ राज्य के एमएसएमई मंत्री डीएस मिश्रा भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह