लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गवाह बयान दर्ज करा सकेंगे

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:12 IST

Open in App

जयपुर, 10 सितंबर राजस्थान के न्यायालयों में गवाह अपना बयान अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। बनीपार्क अदालत जयपुर एवं गंगानगर अदालत के न्यायाधीशों ने इस कार्य की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया है।

सरकारी बयान के अनुसार दोनों न्यायाधीशों की मदद एवं पहल से इससे संबंधित कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उच्च न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए जाने वाले बयान को लेकर दो अगस्त, 2021 को नियम अधिसूचित किए गए। राज्य सरकार ने इसके लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन किया है।

विशिष्ट शासन सचिव (गृह) वी. सरवन कुमार ने बताया कि गवाहों को अब कई किलोमीटर की यात्रा के बाद अदालत में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने से निजात मिलेगी।

कुमार ने बताया कि प्रदेश की 1,242 अदालतों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस का हार्डवेयर स्थापित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं