लाइव न्यूज़ :

राज्य की मंजूरी के बगैर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से पहुंचेगा संघीय ढांचे को नुकसान : पटेल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:06 IST

Open in App

नागपुर, 22 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि संबंधित राज्य की अनुमति के बगैर राज्य कैडर के अधकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजन से संघीय ढांचा कमजोर होगा।

निकट भविष्य में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राकांपा प्रमुख शरद पवार की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘शरद पवार जी हमारे देश के बड़े नेता हैं और उन्होंने ममता बनर्जी से बातचीत की।’’

उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

पटेल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र संवर्ग से तीन आईपीएस अधिकारी राज्य की अनुमति के बगैर (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति) पर भेज दिय गये।’’ राकांपा महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में घटक दल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम संघीय ढांचे में हैं। आईएएए और आईपीएस केंद्रीय सेवाएं हैं और हर राज्य को कैडर दिया गया हैं। यदि केंद्र सरकार (संबंधित राज्य की) की अनुमति के बिना उनके कैडर से उन्हें लेती है तो मैं महसूस करता हूं कि संघीय प्रणाली का महत्व नहीं रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे