लाइव न्यूज़ :

युवक ने शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही पत्‍नी को कहा, ‘तलाक, तलाक, तलाक’

By भाषा | Updated: July 15, 2019 15:55 IST

लड़की के पिता कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दामाद शाहे आलम और उसके परिजन को काफी समझाया मगर किसी ने एक न सुनी और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच, गुस्से में आकर शाहे आलम ने सबके सामने रुखसाना को तीन बार ‘‘तलाक, तलाक, तलाक’’ कहकर घर से निकल जाने को कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।घरवाले शादी के बाद चौथी की रस्‍म करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तलाक की खबर सुनकर वह परेशान हो गए।

बाराबंकी जिले की कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा में एक युवक ने शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही अपनी पत्‍नी को तीन तलाक देकर संबंध खत्‍म कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। घरवाले शादी के बाद चौथी की रस्‍म करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तलाक की खबर सुनकर वह परेशान हो गए। बेटी की दुनिया बसने से पहले ही उजड़ गई।

इस मामले में लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम हसनपुर टांडा निवासी कुतुबुद्दीन की पुत्री का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर निवासी शाहे आलम के साथ 13 जुलाई को हुआ था। शादी के बाद बेटी की विदाई भी हो गई थी।

लड़की की चौथी ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी ससुराल से फोन आया कि रुखसाना की तबीयत खराब है। लड़की के घरवाले जब उसके ससुराल पहुंचे तो रुखसाना उन लोगों को देखते ही रोने लगी और बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति और उसके घरवाले नाराज हैं।

लड़की के पिता कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दामाद शाहे आलम और उसके परिजन को काफी समझाया मगर किसी ने एक न सुनी और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच, गुस्से में आकर शाहे आलम ने सबके सामने रुखसाना को तीन बार ‘‘तलाक, तलाक, तलाक’’ कहकर घर से निकल जाने को कह दिया।

शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही तलाक हो जाने पर परिवार पर मानो बिजली गिर गई। तलाक के बाद लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से आहत पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी। फतेहपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर तलाक के मामले में लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

मामले की जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं