लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा के डेढ़ माह के अंदर पुलिस अधीक्षक को उत्तर प्रदेश शासन ने हटाया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:13 IST

Open in App

लखनऊ, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश शासन ने लखीमपुर खीरी हिंसा के डेढ़ माह के भीतर वहां के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है और उनकी जगह नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की है।

शासन ने शुक्रवार की रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए लखीमपुर खीरी में नये अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

शासन ने लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में तैनात 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को लखीमपुर खीरी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है जबकि वहां के पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के आईपीएस विजय ढुल को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्‍बद्ध करते हुए प्रतीक्षारत कर दिया है।

शासन ने 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार आनन्‍द को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुरादाबाद से पुलिस उप आयुक्‍त लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में तैनाती दी है।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में किसानों की तहरीर पर पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ हत्‍या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर