लाइव न्यूज़ :

पंजाब की ग्रामीण विकास निधि का 1,200 करोड़ रुपये रोकना दबाव बनाने जैसा : मनप्रीत बादल

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जनवरी पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राज्य के ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) की 1,200 करोड़ रुपये की राशि कथित रूप से रोकने को लेकर बुधवार को केन्द्र पर निशाना साधा और कहा कि किसान आंदोलन के बीच उठाया गया यह कदम दबाव बनाने जैसा है।

यहां मीडिया से बातचीत में बादल ने कहा, ‘‘पंजाब के प्रति भारत सरकार का यह रवैया सही नहीं है। उसने धान की फसल पर हमारी 1,200 करोड़ रुपये की राशि रोक रखी है। हमें अभी तक उसका भुगतान नहीं मिला है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा संबंधित केन्द्रीय मंत्रालय के समक्ष मुद्दा उठाए जाने के बावजूद केन्द्र सरकार ने ग्रामीण विकास निधि जारी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब खरीददारों से आरडीएफ के तौर पर धान और गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का तीन प्रतिशत शुल्क लेता है।

केन्द्र ने पिछले साल कथित रूप से पंजाब की ग्रामीण विकास निधि को रोक दिया था और कहा था कि उसके उपयोग की जांच की जा रही है।

बादल ने कहा कि ग्रामीण विकास निधि वैधानिक कर है, जिसका भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इसपर सवाल नहीं कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा