लाइव न्यूज़ :

गुपकर से लोन का हटना आश्चर्यजनक नहीं, और कई भी निकलेंगे : भाजपा नेता

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:59 IST

Open in App

जम्मू, 20 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को कहा कि ‘गुपकर’ से सज्जाद लोन नीत पीपुल्स कांफ्रेंस का हटना आश्चर्यजनक नहीं है और ‘‘अवसरवाद के आधार पर बने’’ इस गठबंधन का बिखरना तय है।

लोन ने मंगलवार को ‘गुपकर’ से अपनी पार्टी के बाहर होने की घोषणा करते हुए ‘विश्वासघात’ को इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि सात दलों के गठबंधन गुपकर में शामिल कुछ दलों ने हाल में संपन्न जिला विकास परिषद के चुनावों में प्रॉक्सी उम्मीदवार उतारे थे।

पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने दावा किया कि ‘गुपकर’ का गठन घाटी में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए ‘‘लाभकारी विवाह’’ जैसा था ताकि वे अपनी ‘डूबती नैया पार लगा सकें।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करके इन दलों की प्रासंगिकता खत्म कर दी है, इसलिए उन्होंने गठबंधन का रास्ता चुना था।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि गुपकर ऐसे दलों का गठबंधन है जिनकी विचारधारा एक दूसरे के विपरीत है, ऐसे में राजनीति में आया कोई अनाड़ी भी समझ सकता है कि घाटी में अवसरवाद के आधार पर बना यह गठबंधन कभी ना कभी बिखरेगा ही और पीपुल्स कांफ्रेंस का जाना सिर्फ शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा कि धर्म, क्षेत्र और समुदाय के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का समय चला गया है और पिछले 70 साल में जनता को मूर्ख बनाकर जिन राजनीतिक दलों ने सत्ता का सुख भोगा है उनके लिए अब जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं बचा है।

गौरतलब है कि जिला विकास परिषद के चुनाव में 280 में से गुपकर को 110 सीटें मिलीं जबकि भाजपा 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों