लाइव न्यूज़ :

किसान विरोधी कानूनों को इसी समय वापस लिया जाए: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 13:23 IST

Open in App

कोलकाता, 11 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र पर नये कृषि कानूनों को लेकर निशाना साधते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही।

शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद करते हुए बनर्जी ने कहा कि किसान देश के नायक हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उन्होंने हमें ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा दिया था। हमें हमारे किसान भाइयों-बहनों पर गर्व है। किसान हमारे देश के नायक हैं। केंद्र को किसान विरोधी कानूनों को अभी वापस लेना चाहिए।’’

बनर्जी नये कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रही हैं जिनके विरुद्ध किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी प्रदर्शन को समर्थन जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे