लाइव न्यूज़ :

महिला किसान के तिरंगा फहराने के साथ ही किसान अपने घरों की ओर लौटे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 26 जनवरी महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए यहां पहुंचे किसानों का प्रदर्शन आजाद मैदान में एक महिला प्रदर्शनकारी द्वारा तिरंगा फहराने के साथ मंगलवार को समाप्त हो गया।

ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में सुबह नौ बजकर 30 मिनट के आसपास तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसके बाद किसान अपने घरों की ओर लौट गए।

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आजाद मैदान में किसानों ने सोमवार को एक रैली निकाली।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार, महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के नेता जयंत पाटिल समेत विभिन्न किसान नेताओं ने इस रैली में सोमवार को हिस्सा लिया।

एआईकेएस महाराष्ट्र इकाई के नेता ने इससे पहले बताया था कि करीब 15,000 किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य की राजधानी में जमा हुए थे।

एआईकेएस अध्यक्ष अशोक धावले ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि मंगलवार सुबह आजाद मैदान में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसके बाद तय योजना के अनुसार किसान अपने-अपने घरों की ओर लौट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग