लाइव न्यूज़ :

पुलिस की मदद से माता-पिता की कैद से बच्चों को मुक्त करवाया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 24 अक्टूबर जयपुर के मुरलीपुरा थानाक्षेत्र में माता पिता द्वारा अपने बच्चों को बांधकर रखने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में घर में कैद छह और 10 वर्ष के दोनों बच्चों को मुक्त करवाया गया। दोनों बच्चों को माता-पिता ने घर में बांध कर रख रखा था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को बच्चों के मना करने पर माता-पिता के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई। घर में बंद बच्चों के माता पिता को दौबारा ऐसा नहीं करने के लिये पांबद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों बच्चे शरारती हैं और चूंकि माता-पिता मजदूरी के लिये घर से बाहर जाते हैं, ऐसे में उस दौरान बच्चे घर में सुरक्षित रहे इसलिये उन्हें बांधा गया था। इससे पूर्व भी बच्चे घर से बाहर निकल चुके है जिसके कारण माता पिता को उन्हें ढूंढने के लिये पुलिस की मदद लेनी पडी थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को भरत सिंह ने अपने छह साल और 10 साल के दो बच्चों को घर में बांध कर मजदूरी करने चला गया था। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने स्वयं सेवी संस्थान को सूचित किया । उसके बाद पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को मुक्त करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान