लाइव न्यूज़ :

एक्स्ट्राओकुलर प्रणाली की मदद से आंखे न होने पर भी प्रकाश को महसूस कर सकते हैं चपटे कृमि

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 जून हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि फ्लैटवर्म (चपटे कृमि) नामक जीव अपने शरीर की परिधि पर मौजूद प्रणाली (एक्स्ट्राओकुलर) की मदद से आंखों के बिना भी प्रकाश को महसूस कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया है कि पिछले शोध से पता चला है कि ये जीव शरीर से सिर को अलग किये जाने के बाद भी जीवित रह सकते हैं और कम पराबैंगनी प्रकाश के संपर्क में आने पर भी प्रकाश सूत्र के जरिये रेंगने की क्षमता हासिल कर लेते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, शोधकर्ता दृष्टिबाधित रोगियों की मदद के लिये ऐसे प्राकृतिक प्रकाश संवेदन प्रोटीन के उपयोग का पता लगाना चाहते हैं।

शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने की कोशिश की कि ये जीव बिना आंखों के प्रकाश को कैसे महसूस करते हैं और क्या कोई अन्य प्रकाश-संवेदन प्रणाली है जो उन्हें प्रकाश को महसूस करने में मदद कर रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ''अभूतपूर्व खोज के तहत, हैदराबाद विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के बायोकैमिस्ट्री विभाग के डॉ आकाश गुलियानी के नेतृत्व में एक शोध दल ने पता लगाया है चपटे कीड़े के शरीर की परिधि पर मौजूद एक्स्ट्राओकुलर प्रणाली बिना सिर वाले फ्लैटवर्म को अद्भुत तालमेल के साथ रेंगने में मदद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग