लाइव न्यूज़ :

ग्रीन कॉरिडोर की मदद से हवाईअड्डे से दक्षिणी दिल्ली के अस्पताल तक महज 17 मिनट में पहुंचा दिल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर त्योहारी सीजन के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पुलिस ने आईजीआई हवाईअड्डे से लेकर दक्षिणी दिल्ली के एक निजी अस्पताल तक 18 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया और हृदय प्रतिरोपण का इंतजार कर रहे मरीज तक महज 17 मिनट में दिल पहुंचा दिया।

दक्षिण दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल के प्रशासन ने बताया कि हृदय जयपुर में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए 16 साल के एक किशोर का था। इसे विमान से दिल्ली लाया गया। यह हृदय मेरठ के 45 वर्षीय एक मरीज को प्रतिरोपित किया जाना था।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हृदय को चार्टर्ड विमान से जयपुर से दिल्ली लाया गया। यह बुधवार को शाम 7:50 बजे हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचा। वहां से हृदय को अस्पताल लाने के लिए त्योहारी सीजन और जाम के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर हृदय का इंतजार कर रही अस्पताल की एम्बुलेंस ने 18.3 किलोमीटर की दूरी को महज 17 मिनट में तय कर इसे मरीज तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे