लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष बंटा हुआ दिखा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 01:14 IST

Open in App

पटना, 29 नवंबर बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बिखर जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राजग का विरोध करने वाले सभी दल विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सत्ताधारी गठबंधन को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर घेरने का काम करेगी।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर विधानमंडल के दोनों सदनों के पार्टी के सदस्यों की बैठक के बाद प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राजद के साथ हाल में संबंध टूट जाने को लेकर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब कोई महागठबंधन नहीं है।’’

उन्होंने यह भी कहा,‘‘ कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी घटक थी और उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि लोगों द्वारा चुने गए एक विधायक का भी सदन में महत्व है। हमारे पास 19 विधायक हैं।’’

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि राजग को चुनौती देने के लिए यह महागठबंधन अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा, ‘‘सदन के अंदर हर पार्टी को अपना रास्ता खुद बनाना होगा।’’

हालांकि मिश्रा ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि एक विभाजित विपक्ष सत्तारूढ़ राजग के लाभ के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के सभी विधायक चाहे वे कांग्रेस, राजद या वाम दलों के हों, अपने मतदाताओं के प्रति जवाबदेह हैं और हम सभी को इसे ध्यान में रखना चाहिए ।

शर्मा ने कहा कि नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में बिहार में उच्च गरीबी दर को रेखांकित किया गया है और इसविषय पर कांग्रेस विधायक चक्की के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे ।

कांग्रेस नेता ने नीतीश के हालिया बयान पर भी हैरानी जताई कि उन्हें नीति आयोग की रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।मिश्रा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक शिक्षित व्यक्ति हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में वह इस तरह की बातों का सहारा नहीं ले सकते।’’

हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से पहले राजद और कांग्रेस के रास्ते अलग हो गए।

इस उपचुनाव में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने जीत हासिल की थी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो