लाइव न्यूज़ :

श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को केरल विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:28 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी ‘‘मेट्रो मेन’’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के फैसले से पार्टी को उम्मीद है कि उसका केरल विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो सकता है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस नीत एलडीएफ गठबंधन को 88 वर्षीय श्रीधरन के इस दक्षिणी राज्य की राजनीति में सक्रिय होने को लेकर कोई खास फर्क दिखाई नहीं पड़ता।

श्रीधरन को शानदार व्यक्ति करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह एक शानदार व्यक्ति हैं। देश ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया है। वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं। उनकी इच्छानुसार सब कुछ होने दीजिए।’’

भाजपा को उम्मीद है कि श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने से उसके वोट प्रतिशत में सुधार होगा और खासतौर पर उसे मध्यम वर्गीय मतदाताओं का साथ मिलने की पूरी आस है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बी राधाकृष्णन मेनन ने कहा कि श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के निर्णय ने केरल के विकास के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।

मेनन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने के फैसले से राज्य में हमारे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केरल का विकास सबसे अहम मुद्दा होगा।’’

वहीं, वामपंथी नेताओं ने श्रीधरन के इस निर्णय की आलोचना की जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी ने कहा कि श्रीधरन के बारे में उनके विचार अच्छे थे लेकिन भाजपा में शामिल होने के फैसले से वह दुखी हुए।

माकपा के राज्य सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा, ‘‘ श्रीधरन एक अच्छे इंजीनियर हैं लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि उन्हें देश के इतिहास की कोई समझ नहीं है।’’

भाकपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य विनम विश्वम ने आरोप लगाया, ‘‘ श्रीधरन का कहना है कि वह मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। हालांकि, वह बुद्धिमान व्यक्ति एक भ्रष्ट पार्टी में शामिल हो गए। वह बिना कुछ देखे-जाने भाजपा में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित