लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के नये मामले बढ़ने के साथ क्वारंटीन में रोगियों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: September 3, 2020 18:12 IST

सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि एक सितंबर को घरों में पृथक-वास में रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 8,119 हो गयी तथा इलाज करा रहे कुल रोगियों की संख्या 15,870 पहुंच गयी।  

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक अगस्त को अस्पतालों में इलाज करा रहे या पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 के रोगियों की संख्या 10,596 थी। दिल्ली में एक महीने में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।इनमें से 5,660 घरों में पृथक-वास में थे। एक महीने पहले अस्पतालों में 13,578 बिस्तरों में से केवल 2,979 पर मरीज थे।

नयी दिल्लीदिल्ली में एक महीने में कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, वहीं घरों में पृथक-वास में रह रहे रोगियों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ी है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। दिल्ली में एक अगस्त को अस्पतालों में इलाज करा रहे या पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 के रोगियों की संख्या 10,596 थी।

इनमें से 5,660 घरों में पृथक-वास में थे। एक महीने पहले अस्पतालों में 13,578 बिस्तरों में से केवल 2,979 पर मरीज थे। सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि एक सितंबर को घरों में पृथक-वास में रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 8,119 हो गयी तथा इलाज करा रहे कुल रोगियों की संख्या 15,870 पहुंच गयी।  

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 705 नये मामले

 राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1088 हो गयी वहीं राज्य में 705 नये संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 705 नये मामले सामने आने से राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की अब तक की कुल संख्या 85379 हो गयी जिनमें से 13421 रोगी उपचाराधीन हैं।

त्रिपुरा में कोरोना वायरस के एक दिन में 590 नए मामले -

त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 590 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 13,312 हो गई । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक त्रिपुरा में 126 लोगों की जान संक्रमण की वजह से जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 5,193 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 8,033 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारी के मुताबिक 20 संक्रमित दूसरे राज्य चले गए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में अबतक 2.88 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल