लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि मतदान के बाकी चरण एक या दो बार में कराएं: ममता

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:27 IST

Open in App

चकुलिया (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह राज्य में पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

बनर्जी ने जोर देते हुए कहा कि राज्य में आखिरी तीन चरणों का मतदान एक बार में या दो दिन में कराने से कोविड-19 का प्रकोप एक हद तक कम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बाकी चरणों के चुनाव एक बार में नहीं कराने का फैसला भाजपा के कहने पर किया होगा।

उन्होंने उत्तरी दिनाजपुर के चकुलिया में एक रैली में कहा कि आयोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य को तरजीह देनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं हाथ जोड़कर निर्वाचन आयोग से अनुरोध करती हूं कि अगले तीन चरणों का मतदान एक दिन में कराएं। अगर एक दिन में नहीं हो सकता तो दो दिन में करा लें और एक दिन बचा लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप भाजपा के कहने पर अपना फैसला मत लीजिए। कृपया चुनाव का कार्यक्रम कम करके जनता के स्वास्थ्य को बचाइए। भले एक ही दिन बच जाए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनकी पार्टी का कोई नेता भीड-भाड़ वाले इलाकों में कोई रैली नहीं करेंगे।

बनर्जी ने नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर पिछले छह महीने में पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप भी लगाया।

भाजपा को ‘दंगाइयों और जंग भड़काने वालों’ की पार्टी बताते हुए बनर्जी ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘उन्हें (भाजपा नेताओं को) बंगाल को गुजरात नहीं बनाने दें।’’

कूचबिहार में गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘वे मतदाताओं पर गोली चलाकर लोगों को मरवाने की साजिश रचते हैं। आपका वोट उनकी गोली का जवाब देगा।’’

कूचबिहार के सीतलकूची में 10 अप्रैल को केंद्रीय बलों द्वारा कथित रूप से स्थानीय लोगों के हमले के मद्देनजर आत्मरक्षा में गोली चलाने से चार लोगों की मौत हो गयी थी।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पहले भी कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय बल ‘अमित शाह द्वारा संचालित गृह मंत्रालय’ के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos