लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के 13,468 नए मामलों के साथ दिल्ली महामारी से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बना

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आने और संक्रमण की वजह से 81 लोगों की मौत के बाद यह महामारी से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है।

अब तक मुंबई में सबसे ज्यादा 9,986 दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं इसके बाद बेंगलुरु में 6,387, चेन्नई में 2,105 जबकि कोलकाता में 1,271 मामले सर्वाधिक हैं।

संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की।

केजरीवाल ने सचेत किया कि परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है और परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के बड़ी संख्या में मामले सामने आ सकते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये बहुत कम प्लाज्मा उपलब्ध है। उन्होंने संक्रमण से उबर चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की। दिल्ली में 14 अस्पतालों को कोविड-19 अस्पतालों में तब्दील किये जाने के एक दिन बाद केजरीवाल ने कहा कि घुटना बदलने जैसी पहले से तय सर्जरी को दो-तीन महीने टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन ऑपरेशन के लिये पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं।

अस्पतालों में संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य केन्द्रों को कोरोना वायरस संक्रमित को भर्ती करते समय नियमों का कड़ाई से पालने का निर्देश दिया है और कहा है कि हल्के या बिना लक्षणों वाले रोगियों को घर में पृथकवास में रखने पर विचार किया जा सकता है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है, जिनमें ऐसे रोगी शामिल हैं जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो और यांत्रिक वेंटिलेनशन की जरूरत हो।

सरकार ने रोगी को भर्ती करने में ढिलाई बरतने पर कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी भी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर