लाइव न्यूज़ :

कामना है कि भाजपा को हराने के लिए ममता फिर से अपनी असीमित ऊर्जा हासिल करें: सिंघवी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ जीत के लिए उनके फिर से ‘असीमति ऊर्जा’ प्राप्त करने कामना की।

इससे पहले, कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर नंदीग्राम कथित तौर पर हुए हमले को ‘राजनीतिक नाटक’ करार दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वाम दलों के साथ मिलकर और ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य सिंघवी ने ट्वीट किया, ‘‘कामना करता हूं कि ममता बनर्जी जल्द से जल्द स्वस्थ हों। वह प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने और हराने के लिए अपनी असीमित ऊर्जा को फिर से प्राप्त करें।’’

चौधरी के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ प्रतिक्रिया दी है तो हो सकता है कि उनके पास कुछ और साक्ष्य हों। मैं हिंसा की निंदा करती हूं। यह जरूर है कि हमारे कुछ नेताओं ने प्रतिक्रिया दी क्योंकि उस वक्त खबरें आ रही थीं। इसे विरोधाभास मत कहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब