लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- काश बालाकोट हमले के दौरान भारत के पास राफेल विमान होता

By भाषा | Updated: October 15, 2019 06:04 IST

शस्त्र पूजा को लेकर हुए विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैंने विमान पर ऊं लिखा, एक नारियल (परंपरा के अनुसार) तोड़ा। ऊं कभी खत्म नहीं होने वाले ब्रह्मांड को चित्रित करता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर भारत के पास पहले से राफेल युद्धक विमान होते तो भारतीय वायुसेना को आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसने की जरूरत नहीं होती। मुंबई के पास ठाणे जिले के मीरा भायंदर में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने हाल ही में फ्रांस में पहले राफेल जेट प्राप्त करते समय शस्त्र पूजा करने का बचाव किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर भारत के पास पहले से राफेल युद्धक विमान होते तो भारतीय वायुसेना को आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसने की जरूरत नहीं होती। मुंबई के पास ठाणे जिले के मीरा भायंदर में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने हाल ही में फ्रांस में पहले राफेल जेट प्राप्त करते समय शस्त्र पूजा करने का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास राफेल युद्धक विमान होते तो हमें बालाकोट में प्रवेश करने और हमला करने की आवश्यकता नहीं होती। हम भारत में बैठकर बालाकोट में हमला कर सकते थे।’’ सिंह ने दोहराया कि लड़ाकू विमान केवल आत्मरक्षा के लिए हैं न कि आक्रमण के लिए।

शस्त्र पूजा को लेकर हुए विवाद पर सिंह ने कहा, ‘‘मैंने विमान पर ऊं लिखा, एक नारियल (परंपरा के अनुसार) तोड़ा। ऊं कभी खत्म नहीं होने वाले ब्रह्मांड को चित्रित करता है।’’

सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने धर्मानुसार आचरण किया। ईसाई, मुस्लिम, सिख जैसे अन्य समुदाय विभिन्न शब्दों के साथ पूजा करते हैं। जब वह शस्त्र पूजा कर रहे थे तो ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध जैसे समुदायों के लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया