टैक्टर परेड के दौरान नागलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:36 IST2021-01-29T12:36:13+5:302021-01-29T12:36:13+5:30

Wireless snatcher arrested from police constable in Nagloi during tact parade | टैक्टर परेड के दौरान नागलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

टैक्टर परेड के दौरान नागलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली पुलिस ने किसानों की टैक्टर परेड के दौरान नागलोई में कथित रूप से एक कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर 2019 में भी तीन मामले दर्ज किये गये थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने गणतंत्र दिवस को नागलोई में कांस्टेबल सोनू से वायरलेस छीन लिया था। उसके (आरोपी के) पास से वायरलेस सेट बरामद कर लिया गया है। ’’

अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के टीकरी और सिंघू बार्डरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। इन स्थानों पर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किये गये हैं।

कई रास्ते बंद कर दिये गये हैं तथा यातायात पुलिस ने लोगों को अन्य मार्ग से जाने का सुझाव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wireless snatcher arrested from police constable in Nagloi during tact parade

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे