लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 3.0ः राजस्थान में लगभग डेढ़ महीने बाद खुले ठेके, बाहर लोग कतार में खड़े दिखे

By भाषा | Updated: May 4, 2020 17:15 IST

डेढ़ महीने बाद शराब की दुकान खुली तो उनके बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। लॉकडाउन 3.0 के तहत दी गई ढील के तहत सोमवार को ये दुकानें एक बार फिर खुलीं तो उनके बाहर लोग कतार में खड़े दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में ठेके यानी शराब की दुकानें लगभग डेढ़ महीने बाद सोमवार को खुली तो उनके बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 22 मार्च को पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी।

जयपुर:राजस्थान में ठेके यानी शराब की दुकानें लगभग डेढ़ महीने बाद सोमवार को खुली तो उनके बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 22 मार्च को पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी और तभी से ये दुकानें बंद थीं। लॉकडाउन 3.0 के तहत दी गई ढील के तहत सोमवार को ये दुकानें एक बार फिर खुलीं तो उनके बाहर लोग कतार में खड़े दिखे।

इनमें से ज्यादातर के हाथ में थैले थे। कुछ ने तो हाथ में प्लास्टिक के कट्टे भी ले रखे थे और वे अपनी अपनी पसंद की शराब उनमें ले जाते दिखे। गुर्जर की थड़ी के पास शराब की एक दुकान पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक ग्राहक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा, ‘‘क्या करें साहब, बड़े इंतजार के बाद ये दिन आया है।’’ वह अपने दोस्त भारत के साथ आया था। भारत ने कहा, ‘‘हम दोनों शराब की दुकानें खुलने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे। दोनों दुकान से जितनी संभव हो उतनी शराब की बोतल अपने साथ ले जाने के लिये बैग लेकर आये थे।

’’ एक अन्य ग्राहक कुमावत ने बताया कि वह भी लंबे इंतजार के बाद शराब की दुकानें फिर से खुलने पर खुश है। दुपहिया वाहनों पर बिना बैग के आये कुछ ग्राहक शराब की बोतलों को ले जाने में कठिनाई का सामना करते दिखे। एक ग्राहक ने बताया कि उसने बीयर की छह बोतल खरीदी हैं और उसे कपड़े में लपेट कर सुरक्षित तरीके से लेकर जा रहा है।

कुछ दुकानों के बाहर खड़े ग्राहक एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम की पालना करते दिखाई दिये। ये ग्राहक दुकान के बाहर सड़क पर बनाये गये गोले में खड़े थे लेकिन इस तरह के नियम का पालन हर जगह दिखाई नहीं दिया। शराब की दुकानों के बाहर भीड़ जमा नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिये पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन अधिकतर दुकानों के बाहर भीड़ दिखी।

न्यू सांगानेर रोड पर एक शराब की दुकान के बाहर सड़क पर कतार में खड़े 50 से अधिक लोग एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालना नहीं कर रहे थे और दुकान के काउंटर पर भी भीड़ जमा थी। एक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल दुकान पर पहुंचा और शराब की दुकान का शटर गिरा दिया गया। लोगों को भगाया गया और शराब की बिक्री रोक दी गयी और बिक्री तब तक शुरू नहीं की गई जब तक कि ग्राहकों ने एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन नहीं किया।

सरकारी आदेशानुसार शराब की दुकानों पर एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा और दुकान पर एक बार में पांच से अधिक लोग मौजूद नहीं होंगे। कुछ ग्राहक शराब की कीमतों में दस प्रतिशत की वृद्धि के कारण निराश दिखे। सरकार ने हाल ही में शराब पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी। एक ग्राहक पंकज ने बताया कि सरकार ने शराब की कीमतों में वृद्धि की है जो अभी ठीक नहीं है। लेकिन, हम इसे खरीदने के अलावा और क्या कर सकते हैं। 

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया