लाइव न्यूज़ :

सर्दियां एवं त्योहारी सीजन महामारी से लड़ाई में मिली बढ़त को खतरे में डाल सकते हैं : हर्षवर्द्धन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और केरल समेत नौ राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और चिंता प्रकट की कि सर्दियां एवं त्योहारी सीजन इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिली बढ़त को खतरे में डाल सकते हैं।

आंध्रप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा एवं केरल के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं प्रधान सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में (कोविड-19 के) रोगियों के स्वस्थ होने की दर दुनिया भर में सर्वाधिक और मृत्यु दर सबसे कम है।

हर्षवर्द्धन ने बैठक में कहा कि जितने भी मरीज उपचाररत हैं उनमें बस 0.44 प्रतिशत ही जीवनरक्षक प्रणाली, 2.47 फीसद आईसीयू में तथा 4.13 फीसद ही ऑक्सीजन के सहारे वाले बिस्तरों पर हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नौ राज्यों एवं कुछ जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं, साप्ताहिक औसत के हिसाब से रोजाना अधिक औसत मामले आ रहे हैं, जांच में गिरावट आ रही है, अस्पताल में भर्ती होने के पहले 24 या 48 या 72 घंटे में मृत्यु की उच्च दर है, रोगियों की संख्या जल्द दोगुना हो जाती है तथा अधिक मौतें हो रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महामारी के रूख पर लगातार नजर रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रमुखों से गहन बातचीत की है। उनका नवीनतम संबोधन वैसे तो 10 मिनट का ही था लेकिन कोविड-19 पर उपयुक्त आचरण के निरंतर पालन और उसे जनांदोलन में तब्दील करने का उनका अहम संदेश रहा है।’’

इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश के सफर का विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जनवरी में एक प्रयोगशाला से बढ़कर अब 2074 प्रयोगशालाएं हो चुकी हैं और रोजाना जांच क्षमता बढ़कर 15 लाख हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों से इस संक्रमण को थामने एवं बढ़त पाने के लिए जांच में वृद्धि, बाजारों या कार्यस्थलों पर लक्षित जांच, संपर्क में आये व्यक्तियों की 72 घंटे में पहचान जैसे दस अहम क्षेत्रों पर जोर देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव