लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बारिश से सर्दी की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से घाटी में गर्मी से राहत मिली है और सोमवार को पारा कई डिग्री तक लुढ़क गया।

अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग के अफ्फारवत और अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है जबकि रविवार रात से समूची कश्मीर घाटी में कई घंटे बारिश हुई है।

रविवार को श्रीनगर में पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जबकि रविवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

बारिश से गर्मी की ऋतु खत्म हो गई है। इस बार गर्मी अधिक दिनों तक पड़ी और अक्टूबर की शुरुआत तक कई दिनों तक पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना जताई है तथा एक और पश्चिमी विक्षोभ 16 व 17 अक्टूबर को आ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल