लाइव न्यूज़ :

शीत सत्र: राज्यसभा में शून्य काल में चर्चा के लिए नोटिस देने का बढ़ा समय  

By भाषा | Updated: December 11, 2018 18:31 IST

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्यों की सर्वदलीय बैठक में बताया कि शून्य काल के लिये ऑनलाइन नोटिस देने की कामयाबी के बाद अब नोटिस देने की अवधि आधा घंटा पहले कर दी गयी है।

Open in App

राज्यसभा में सदस्यों को शून्य काल के दौरान किसी विषय पर चर्चा के लिये अब सुबह साढ़े नौ बजे तक सभापति के समक्ष नोटिस देना होगा। 

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्यों की सर्वदलीय बैठक में बताया कि शून्य काल के लिये ऑनलाइन नोटिस देने की कामयाबी के बाद अब नोटिस देने की अवधि आधा घंटा पहले कर दी गयी है। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरु हुये संसद के शीतकालीन सत्र से लागू हो गयी है। 

राज्यसभा सचिवालय द्वारा सर्वदलीय बैठक के बारे में जारी बयान के अनुसार नायडू ने सभी दलों के नेताओं को बताया कि पिछले सत्र में शून्य काल के लिये ई नोटिस की व्यवस्था को कामयाबी से लागू करने के बाद यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि अब शून्य काल में चर्चा कराने के सदस्यों के नोटिस सुबह दस बजे के बजाय साढ़े नौ बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। 

इससे सभापति को चर्चा के लिये प्राथमिकता के आधार पर नोटिसों को बेहतर तरीके से सूचीबद्ध करने के लिये अतिरिक्त समय मिल सकेगा। बैठक में नेता सदन और वित्त मंत्री अरुण जेटली और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के अलावा विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नायडू ने सभी दलों के नेताओं से शीतकालीन सत्र में अधिक से अधिक विधायी कार्य सम्पन्न कराने में यथासंभव सहयोग की अपील की। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने नायडू को सदन की सुचारु कार्यवाही के संचालन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को शुरु हुआ शीतकालीन सत्र अंतिम पूर्ण सत्र है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया