लाइव न्यूज़ :

संसद का शीतकालीन सत्र: अध्यक्ष बिरला 29 नवंबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: November 28, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर संसद का शीतकालीन सत्र सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 29 नवंबर को संसद में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बैठक लोकसभा की कार्यमंत्रणा समिति के साथ आयोजित होने की संभावना है।

संसद के केन्द्रीय कक्ष में 26 नवंबर को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह का लगभग सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था।

बिरला ने विपक्षी दलों द्वारा कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर ‘‘दुख’’ व्यक्त किया था। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा था कि वह सदन के सुचारू संचालन को लेकर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष के साथ बैठेंगे।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है