लाइव न्यूज़ :

संसद का शीतकालीन सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए: मनीष तिवारी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को मांग की कि कृषि सुधार कानूनों पर किसानों के वर्तमान आंदोलन, चीन के आक्रामक रवैये और कोविड-19 जैसे देश के समक्ष मौजूद ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संसद का शीतकालीन सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए।

पंजाब के आनंदपुर साहिब के लोकसभा सदस्य ने कहा कि सांसदों की‘‘कोविड के चलते अपने दायित्वों से नही बचने का उदाहरण पेश करने और अगुवाई करने की देश के प्रति जिम्मेदारी बनती है।’’

तिवारी ने एक बयान मे कहा कि ‘‘किसानों के आंदोलन, चीन के आक्रामक रवैये, कोविड संकट और अर्थव्यवस्था में गिरावट’’ के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ जब देश के विभिन्न हिस्सों के हजारों किसान तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए दिल्ली के चारों ओर प्रदर्शन कर रहे हैं तो ऐसे में उनके आंदोलन के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र बुलाना और अहम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और संसद किसानों की चिंताओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए इन विषयों पर चर्चा करने एवं विचार विमर्श करने का सबसे अच्छा मंच है। ’’

तिवारी ने कहा कि स्थायी समितियों और संयुक्त संसदीय समितियां जैसी कई संसदीय समितियां तो पहले से ही नियमिति बैठकें कर रही हैं, ऐसे में ‘‘सदन के शीतकालीन सत्र को छोड़ देने का कोई तुक या वजह नहीं है।’’

पिछले महीने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि लोकसभा सचिवालय शीतकालीन सत्र आयोजित करने के लिए तैयार है लेकिन तारीखें संसदीय विषयों पर मंत्रिमंडल की समिति तय करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos