लाइव न्यूज़ :

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होने की संभावना, अगले सप्ताह हो सकती है आधिकारिक घोषणा

By भाषा | Updated: October 16, 2019 23:13 IST

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चल सकता है। पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो सकता है और इसके एक महीने चलने की संभावना है। सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है।

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो सकता है और इसके एक महीने चलने की संभावना है। सरकार के सूत्रों ने बुधवार को यह संकेत दिया। सत्र के संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन शीतकालीन सत्र की तारीखों पर फैसला करने के लिए हुई संसदीय मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद सूत्रों ने 18 नवंबर से इसके शुरू होने के संकेत दिये।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर यह बैठक हुई जो इस समिति के प्रमुख हैं। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चल सकता है।

पिछले दो वर्षों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था। सरकार आगामी सत्र में अनेक विधेयक लाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की योजना पर काम कर रही है।

एक अध्यादेश सितंबर में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए जारी किया गया था। सरकार ने अर्थव्यवस्था की सुस्ती को कम करने और इसे रफ्तार देने के लिए नयी तथा घरेलू निर्माण इकाइयों के लिए कॉर्पोरेट कर की दर कम की है।

दूसरा अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था जो ई-सिगरेटों और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण तथा भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं