संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:33 IST2021-11-17T23:33:35+5:302021-11-17T23:33:35+5:30

Winter session of Parliament from November 29 | संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से

नयी दिल्ली, 17 नवंबर संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा और इसके 23 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है। संसद से जारी एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गयी है।

लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्रहवीं लोकसभा का सातवां सत्र 29 नवंबर 2021 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज की अत्यावश्यकताओं के अधीन, सत्र के 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने की संभावना है।’’

राज्यसभा ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने राज्यसभा को 29 नवंबर 2021 की बैठक के लिए आहूत किया है...। कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन सत्र 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Winter session of Parliament from November 29

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे