लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर के बजाय मुंबई में होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से नागपुर के बजाय मुंबई में होने की संभावना है। यह जानकारी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक वरिष्ठ मंत्री ने बृहस्पतिवार को दी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले सात दिसंबर से नागपुर में विधानमंडल का सत्र आयोजित करने का कार्यक्रम था, लेकिन चुनाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 22 दिसंबर से दो सप्ताह के लिए शीतकालीन सत्र आहूत करने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा,‘‘ इस संबंध में अंतिम फैसला 29 नवंबर को होने वाली कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा। इस बैठक के बाद नागपुर के बजाय विधानमंडल का सत्र मुंबई में आहूत करने की घोषणा की जाएगी।’’

मंत्री ने बताया कि सरकार ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सत्र को स्थगित करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि नागपुर राज्य की दूसरी राजधानी है और पारंपरिक रूप से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में ही होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए