लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आयोजन बेलगावी में होगा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सीमावर्ती जिले बेलगावी में आयोजित करने का फैसला किया है, जिसके कार्यक्रम को अगली कैबिनेट बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा।

बाढ़ और कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में सत्र बेलगावी में नहीं हुए हैं। इसके बजाय इसका आयोजन राज्य की राजधानी बेंगलुरु में किया गया।

मधुस्वामी ने आज यहां कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस पर (शीतकालीन सत्र) चर्चा की है, अगली कैबिनेट में तारीख तय की जाएगी। इस बार सत्र बेलगावी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।’’

योजना के अनुसार, यदि यह आयोजित किया जाता है तो 2019 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, बेलगावी में यह पहला सत्र होगा।

कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरात्ती ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर कहा था कि वे नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह के दौरान बेलगावी में शीतकालीन सत्र आयोजित करें, ताकि विधानपरिषद के वे 25 सदस्य सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही मुद्दे उठा सकें जिनका कार्यकाल जनवरी में समाप्त होने वाला है।

बोम्मई ने भी पिछले महीने कहा था कि सरकार दिसंबर में बेलगावी में शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर विचार कर रही है और इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे उत्तरी कर्नाटक स्थित बेलगावी में 2006 से साल में एक बार राज्य विधानमंडल का सत्र आयोजित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू