लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नंबवर के अंत में बेलगावी में बुलाया जाए : विधानपरिषद अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 अक्टूबर कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष बसावराज होराट्टी ने मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई को पत्र लिखकर राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नवंबर के अंत में या दिसंबर के पहले सप्ताह में बेलगावी में आहूत करने का अनुरोध किया है, ताकि अगले साल जनवरी में सेवानिवृत्त हो रहे 25 पार्षदों को सत्र में शामिल होने और अपने मुद्दों को उठाने का मौका मिल सके।

होराट्टी ने 30 अक्टूबर को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘मैंने बेलगावी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आहूत करने को लेकर आपसे चर्चा की थी और आप इसपर सहमत हुए थे। मीडिया में भी बेलगावी में विधानमंडल सत्र आयोजित करने को लेकर आपके बयान की खबर आई है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि विधानमंडल का सत्र नवंबर के आखिर या दिसंबर के पहले सप्ताह में आहूत करें।’’

उन्होंने अपने पत्र में रेखांकित किया कि स्थानीय निकायों से निर्वाचित 25 विधान पार्षद पांच जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे इन विधान पार्षदों को सत्र में शामिल होने और अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान तलाशने का मौका मिलेगा।

होराट्टी ने कहा, ‘‘इस संदर्भ में, मेरा मानना है कि विधानमंडल सत्र की समय सारिणी की पहले से घोषणा सभी के लिए मददगार साबित होगी।’’

गौरतलब है कि पिछले महीने बोम्मई ने कहा था कि सरकार राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बेलगावी में आहूत करने पर विचार कर रही है और वह इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखेंगे।

योजना के तहत दिसंबर में अगर विधानमंडल का सत्र बेलगावी में आयोजित होता है तो वर्ष 2019 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पहली बार बेलगावी में विधायिका बैठेगी।

बेलगावी उत्तर कर्नाटक का शहर है जिसकी सीमा महाराष्ट्र से लगती है और वर्ष 2006 से ही (2020 को छोड़कर) साल में एक बार विधानमंडल का सत्र यहां आहूत होता रहा है। कर्नाटक ने विधानसौधा (राज्य विधानसभा की इमारत) के मॉडल पर यहां सुवर्ण विधानसौधा का निर्माण कराया है, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि यह शहर राज्य का हिस्सा है, जिसपर महाराष्ट्र भी दावा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है