लाइव न्यूज़ :

धर्मशाला में 10 दिसंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:35 IST

Open in App

धर्मशाला, दो दिसंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 दिसंबर से धर्मशाला में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परमार ने कहा, “विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन (सिद्धबाड़ी) में होगा और इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी, जबकि एक दिन गैर-सरकारी सदस्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।’’

उन्होंने कहा, “विधानसभा सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।”

गौरतलब है कि राज्य में हाल में हुए उपचुनाव के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है, उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडी संसदीय सीट के अलावा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई की तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

एक परंपरा के अनुसार हर साल धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होता है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार शिमला से यहां आ जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां