लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात से 11 दिसंबर के बीच होगा : विधानसभाध्यक्ष

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:42 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 16 नवंबर हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में सात दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच होगा। यह जानकारी विधानसभाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को दी।

परमार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और विधानसभा परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया, साथ ही शहर के यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस योजना बनाएगी ताकि धर्मशाला और आसपास के लोगों को कोई असुविधा न हो।

अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तपोवन स्थित विधानसभा परिसर को सत्र से पहले और सत्र के दौरान वायरस मुक्त करने की उचित व्यवस्था की जाएगी।’’

परमार ने बताया कि विधानसभा परिसर में कोविड-19 जांच केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दो परिसर हैं, एक शिमला में और दूसरा धर्मशाला के नजदीक तपोवन में है।

विधनसभा का शीतकालीन सत्र कांगड़ा जिले के तपोवन में होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा