लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, जनरल रावत व अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:39 IST

Open in App

रायपुर, 13 दिसंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यहां सोमवार को सदन के सदस्यों ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी पिछले हफ्ते तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

सदन ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह, पूर्व लोकसभा सदस्य जी. प्रसाद अनुरागी, पूर्व मंत्री राजींदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल और पूर्व विधायक मानुराम काछ को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इन सभी का पिछले कुछ महीनों में निधन हुआ है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के शीघ्र बाद सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र कोविड-19 से जुड़े सभी एहतियात बरतते हुए संचालित किया जा रहा है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने छह नेताओं, जनरल रावत और अन्य के निधन का उल्लेख किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, जेसीसी(जे) विधायक रेणु जोगी, बहुजन समाज पार्टी विधायक केशव चंद्र और अन्य सदस्यों ने जनरल रावत व अन्य दिवगंत नेताओं को श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

बघेल ने कहा कि आठ दिसंबर की हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, ‘‘उनकी असमय मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। (जनरल) रावत सेना में एक अच्छे रणनीतिकार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह