लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में शून्य से नीचे बना रहा तापमान

By भाषा | Updated: January 31, 2021 12:09 IST

Open in App

जयपुर, 31 जनवरी राजस्‍थान के एक मात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है जहां बीती शनिवार रात यह शून्‍य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी सर्दी का जोर जारी है। बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 2 डिग्री, सीकर-चुरू में 3-3 डिग्री, डबोक में 3.6 डिग्री, पिलानी-अलवर में तापमान 3.9-3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गंगानगर-भरतपुर में न्यूनतम तापमान 4.9-4.9 डिग्री, वनस्थली में 5 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री, बाडमेर में 8.5 डिग्री, जैसलमेर-बीकानेर में तापमान 10.5-10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने अगले 24 घंटों के बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा एक फरवरी से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। वहीं आगामी 4-5 फरवरी को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos