लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृ्द्धि से सर्दी में राहत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:39 IST

Open in App

जयपुर, एक जनवरी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में चार डिग्री के सुधार के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू यानी शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पिलानी में 1.5 डिग्री, गंगानगर में 2.4 डिग्री, ऐरनपुरा रोड पर 3.8 डिग्री, वनस्थली में 4.5 डिग्री, बूंदी में 4.6 डिग्री, बीकानेर में 4.8 डिग्री, सीकर-जैसलमेर में पांच-पांच डिग्री, फलौदी में 6.2 डिग्री, भीलवाड़ा-अजमेर में 6.6-6.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर-डबोक में 7.6-7.6 डिग्री, कोटा में 7.8 डिग्री, बाड़मेर में 8.5 डिग्री, जयपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दो जनवरी से चार जनवरी तक राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के गंगानगर और हनुमानगढ़ और आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है