लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, कई जगह बारिश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:32 IST

Open in App

जयपुर, 18 अक्टूबर राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है और राज्य में कई स्थानों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं राज्य के कई इलाकों में बारिश भी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात चुरू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.6 डिग्री, हनुमानगढ़ में 6.9 डिग्री व गंगानगर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य के विशेषकर उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश झाड़ोल उदयपुर में 28 मिलीमीटर दर्ज हुई है।

विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तथा पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में भी दिखाई दे रहा है।

विभाग ने 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अनुसार इस तंत्र का असर कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी रहेगा। हालांकि 21 नवंबर से इस तंत्र का असर समाप्त होगा तथा मौसम शुष्क रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए