लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, माउंट आबू में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:10 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि चुरू में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में अभी कई दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह 0.3 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में तापमान 1.0 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.1 डिग्री, वनस्थली में 2.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगह दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी की है। विभाग के अनुसार राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, अलवर व भरतपुर जिले में कहीं कहीं आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां