अभी सही से सर्दी गई ही नहीं कि राजस्थान में पड़नी लगी है भीषण गर्मी, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री के पार

By भाषा | Updated: February 18, 2023 18:00 IST2023-02-18T17:49:16+5:302023-02-18T18:00:04+5:30

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

winter has not gone right now that heat has started in Rajasthan mercury crossed 37 degrees in Barmer | अभी सही से सर्दी गई ही नहीं कि राजस्थान में पड़नी लगी है भीषण गर्मी, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री के पार

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsअभी सही से सर्दी गई ही नहीं है कि गर्मी ने अपने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।आमतौर राज्य में इस समय तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है।

जयपुर: राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। 

इस कारण राज्य में अचानक बढ़ा है तापमान

विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है। मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। 

इन जगहों पर इतने दर्ज किए गए है सेल्सियस

वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आम तौर पर इस समय नहीं बढ़ता है इतना तापमान

उल्लेखनीय है कि अभी फागुन महीने का कृष्ण पक्ष चल रहा है और इस दौरान आमतौर पर तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

Web Title: winter has not gone right now that heat has started in Rajasthan mercury crossed 37 degrees in Barmer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे