लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी, आबू में पारा शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे

By भाषा | Updated: December 19, 2020 12:35 IST

Open in App

जयपुर, 19 दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और माउंट आबू में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम व चुरू में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अभी कई दिन राज्य में शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि मैदानी इलाकों में चुरू में यह शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके अलावा भीलवाड़ा में यह 1.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 2.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 3.0 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 4.2 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस व कोटा में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगह दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा हालांकि शनिवार सुबह से राजधानी में अच्छी धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, सीकर व झुंझुनू जिले में आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया