लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मे सर्दी का दौर जारी, तापमान में मामूली बढोत्तरी की संभावना

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर एवं 1000 मीटर तक पहुंच गयी ।

मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘बहुत घना कोहरा’ होता है । 51 से 200 मीटर होता है तो कोहरा ‘घना’ होता है, 201 से 500 के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘मध्यम’ होता है और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘कम घना’ होता है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार एवं सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में ‘मध्यम’ कोहरा छाये रहने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा ।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी ‘‘बेहद खराब’’ स्थिति में है ।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 324 था । शुक्रवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 357 दर्ज किया गया था । बृहस्पतिवार, बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 423, 433 एवं 418 दर्ज किया गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन