लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का आगरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:08 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 11 दिसंबर भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का शनिवार को यहां ताजगंज श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चौहान की तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस हादसे में 12 अन्य लोगों की भी मौत हो गयी थी।

भारतीय वायु सेना के कर्मी चौहान के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन में श्मशान घाट लाए और यहां गारद सलामी दी गयी।

चौहान के बेटे अविराज (7), बेटी आराध्या (12) और एक रिश्तेदार पुष्पेंद्र सिंह ने परिवार के सदस्यों, भारतीय वायु सेना, आगरा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में चिता को मुखाग्नि दी।

विंग कमांडर चौहान की बेटी आराध्या ने कहा कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती है और वह भी भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती है।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली आराध्या ने कहा कि वह अपने पिता का अनुकरण करना चाहती है क्योंकि वह उसके नायक थे। विंग कमांडर की बेटी ने कहा, ‘‘मेरे पिता मुझे पढ़ाई पर ध्यान लगाने और अंकों के पीछे न भागने की सलाह देते थे। उनका मानना था कि अगर मैं पढ़ाई पर ध्यान लगाती हूं तो अंक अपने आप आ जाएंगे।’’

विंग कमांडर चौहान का परिवार 2006 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आगरा आया था। वह 2000 में वायु सेना में शामिल हुए थे।

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा के दौरान उनहें विदाई देने के लिए सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए फूल बरसाए।

उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 10 बजे आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचा। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा से सांसद एस पी बघेल तथा भारतीय वायु सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को सरन नगर ले जाया गया।

सरन नगर में पार्थिव शरीर के पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां बड़ी संख्या में मौजूद युवा और शहर भर के लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, पृथ्वी तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वायु सेना के कर्मी शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को उनके घर लेकर पहुंचे।

श्मशान घाट पर अधिकारी के पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी कामिनी सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा कई स्थानीय नेता, गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बुधवार को तमिलनाडु में एमआई7वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, चौहान तथा 11 अन्य लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह