लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के वीर अभिनंदन के वतन लौटने पर दिग्गज नेताओं ने उनके साहस को ऐसे किया सलाम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 2, 2019 05:36 IST

विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से लौटने पर राहुल गांधी ने कहा कि आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया। आपका स्वागत है और बहुत सारा प्यार। 

Open in App

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने दो दिन बाद रिहा कर दिया है और वह शुक्रवार देर शाम करीब सवा नौ बजे स्वदेश लौट आए हैं। पाकिस्तान ने उन्हें अटारी वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा है। इस बीच उनकी वतन वापसी होने के बाद हर ओर जश्न मनाया जाने लगा। साथ ही साथ प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गज नेताओं ने वतन वापसी के बाद अभिनंदन के साहस को ट्वीट कर सलाम किया है।

विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से लौटने पर राहुल गांधी ने कहा कि आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया। आपका स्वागत है और बहुत सारा प्यार। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रिय विंग कमांडर अभिनंदन, पूरे देश को आपके साहस और पराक्रम पर गर्व है। वापस आने पर भारत आपके लिए खुश है।

अभिनंदन के वापस भारत लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि घर में आपका स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन! राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है। हमारे सशस्त्र बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। वन्दे मातरम!

देश रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विंग कमांडर अभिनंदन आप पर हमें गर्व है। पूरा देश आपकी वीरता और कृतज्ञता की सराहना करता है। विपत्ति के सामने आपने अपने को शांत रखा। आप हमारे युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। सलाम। वन्दे मातरम।

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि घर मे स्वागत है! पूरे राष्ट्र को विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है।

वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए कहा कि वंदन है, मां भारती के सच्चे सपूत अभिनंदन का। विपरीत परिस्थितियों में आपकी वीरता, साहस व धैर्य ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मातृभूमि की रक्षा हर सैनिक का धर्म है तथा सेना का सम्मान हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य। मैं अभिनंदन के जज्बे को सलाम करती हूं।

इससे पहले शुक्रवार को पूरा देश पल-पल अभिनंदन का इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जानबूझकर देरी की है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिन गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान अभिनंदन को शुक्रवार दोपहर में भारत को सौंप देगा। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानपाकिस्ताननरेंद्र मोदीराहुल गांधीनिर्मला सीतारमणराजनाथ सिंहवसुंधरा राजेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन