लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर भगवान शिव के स्टिकर को लेकर विवाद, भाजपा नेता ने माफी मांगने को कहा, जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 9, 2021 14:34 IST

भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव को गलत तरीके से चित्रित करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है । 

Open in App
ठळक मुद्दे इंस्टाग्राम के खिलाफ भाजपा नेता ने मंगलवार को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत भाजपा नेता के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक भगवान शिव से जुड़े एक स्टिकर को गलत तरीके से दिखाया गया हैभाजपा नेता मनीष सिंह ने कहा है कि अगर इंस्टाग्राम माफी नहीं मांगता तो वे विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे

इंस्टाग्राम पर भगवान शिव के एक स्टिकर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव को गलत तरीके से चित्रित करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है। 

बीजेपी नेता मनीष सिंह ने इंस्टाग्राम के सीईओ और अन्य अधिकारियों के खिलाफ नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई है।

ये शिकायत इंस्टाग्राम के खिलाफ एक GIF स्टिकर को लेकर दर्ज की गई है जिसमें कथित तौर पर भगवान शिव के एक हाथ में शराब का ग्लास और दूसरे में एक मोबाइल फोन था। इस (GIF) स्टिकर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर देखा गया था। 

भाजपा नेता ने इंस्टाग्राम को माफी मांगने को कहा

ऐसे में भाजपा नेता मनीष सिंह ने हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए इंस्टाग्राम के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में मनीष सिंह का कहना है कि अगर स्टिकर्स को तुरंत नहीं हटाया गया तो वह इंस्टाग्राम के कार्यालय में विरोध और धरना शुरू करेंगे।  इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम से माफी की भी मांग की है।

हालांकि इंस्टाग्राम की तरफ से अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है। खबर मे आने के बाद GIF स्टिकर की फोटो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही थी जिसपर कई यूजर्स ने भी आपत्ति जताई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देवी-देवताओं की तस्वीरों को विवादित तरीके से प्रस्तुत करने के विवाद सामने आते रहे हैं। हाल में तांडव नाम की वेब सीरीज मे हिन्दू देवता के गलत चित्रण का आरोप लगा था। कई लोगों ने उस पर सवाल खड़े किए थे। इस वेब सीरीज से को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और बाद में वह सीन हटाना पड़ गया था।

 

टॅग्स :इंस्टाग्रामभगवान शिवभारतीय जनता पार्टीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए