लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के संक्रमण को कम करने के लिए हवादार जगह महत्वपूर्ण: पीएसए कार्यालय

By भाषा | Updated: May 20, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि संक्रमित हवा में कोविड-19 के वायरस का प्रकोप कम करने में खुली हवादार जगह अहम भूमिका निभा सकती है और एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण फैलने के खतरे को कम कर सकती है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने अपने परामर्श में कहा है, ‘‘संक्रमण रोकिए, महामारी को समाप्त कीजिए, सार्स-सीओवी2 वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क, दूरी, स्वच्छता तथा खुली हवादार जगह का इस्तेमाल कीजिए’’।

उसने कहा कि हवादार जगह होने से सामुदायिक रूप से बचाव हो सकता है और हम घर तथा दफ्तर दोनों जगह सुरक्षित रह सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि जिस तरह घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलने तथा एक्जॉस्ट प्रणाली का उपयोग करने से हवा से गंध कम हो जाती है, उसी तरह हवादार जगह में वायु में वायरस की संख्या कम हो सकती है और इससे संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है।

इसमें कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर ऐसे स्थानों पर हवा की निकासी का बंदोबस्त किया जाना चाहिए।

उसने कहा कि महज पंखे चलाने, खुले दरवाजे और खिड़कियां होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

परामर्श के अनुसार हवा के आने-जाने और एक्जॉस्ट पंखों का उपयोग करना भी लाभदायक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब