लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना के लिए नीतीश को पत्र लिखेंगे- तेजस्वी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:28 IST

Open in App

पटना, एक दिसंबर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य अपने संसाधनों की मदद से ओबीसी की गिनती की मांग पर दबाव डालने के लिए वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखेंगे ।

तेजस्वी बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे ।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कल दोहराया कि जनगणना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियों को शामिल नहीं किया जाएगा इसलिए बिहार के सामने राज्य विशेष की कवायद ही एकमात्र विकल्प बचा है।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के दौरान उनके अनुरोध पर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जातिगत जनगणना की मांग की थी ।

उन्होंने नीतीश पर इस मामले को लेकर आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने बहुत पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।

जातिगत जनगणना के पक्ष में बिहार विधानमंडल द्वारा दो बार सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किए गए हैं और इसकी वकालत करने वालों का मानना है कि सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर वितरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को शराब की खाली बोतलें मिलने का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘यह साबित करता है कि बिहार में शराबबंदी एक तमाशा है’’ ।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर अवैध शराब कारोबार में प्रशासनिक तंत्र की मिली-भगत उजागर हुई है। बिहार में किसी अन्य राज्य से शराब की तस्करी कैसे की जा सकती है । पटना पहुंचने और परिसर के अंदर पहुंचने से पहले इसे कई चौकियों को पार करना पड़ा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो