लाइव न्यूज़ :

पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा : शपथग्रहण के बाद सर्बानंद सोनोवाल ने कहा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि वह पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के कर्तव्यों को पूरा करेंगे और जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

सोनोवाल ने उन पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह असम के लोगों के भी आभारी हैं जिन्होंने इतने लंबे सार्वजनिक जीवन में उनका समर्थन किया और उन्हें प्यार दिया।

मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ व जनता के कल्याण के लिए काम करूंगा। यह बड़ी जिम्मेदारी है और नई यात्रा में मैं हर किसी से सहयोग की उम्मीद करता हूं।’’

सोनोवाल (58) ने देश की सेवा के लिए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री का आभारी हूं जिन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को पांच मंत्री पद दिए हैं।’’

असम में मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बावजूद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। पहले वह दो बार लोकसभा के लिए चुने गए और असम का मुख्यमंत्री बनने से पहले 2014 से 2016 तक केंद्रीय खेल एवं कौशल विकास मंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब