लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पार्टी को मजबूत बनाने के लिये काम करेंगे : शर्मा

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:27 IST

Open in App

जयपुर, नौ अक्टूबर गुजरात के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में उसे जीत दिलाने की दिशा में काम करेंगे।

शर्मा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

राजस्थान सरकार में शर्मा के पास चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा है और 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह गुजरात में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये तीन दिवसीय दौर पर जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘ मैं किसी बड़े नेता का बेटा नहीं हूं, और किसी भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हूं। मैं एक आम कार्यकर्ता हूं।पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है और जिम्मेदारी दी है इसलिये मैं भी एक संकल्प के साथ वहां जा रहा हूं।’’

जब उनसे राजस्थान सरकार में उनकी प्राथमिकताओं और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी और संगठन है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं, और पार्टी आलाकमान द्वारा दिये गये आदेशों को पालन करूंगा। हम पार्टी के लिये काम करने आये हैं। हम सत्ता में हैं इसलिये मेरे लिये मंत्री पद पर होना जरूरी नहीं है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,‘‘अगर गुजरात में शासन या विकास होता तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बदलने की क्या जरूरत थी। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वीकार किया है कि यह बेकार साबित हुई है और प्रदर्शन अच्छा नहीं किया है तो उन्हें राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को कारण बताने चाहिए कि क्यों मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को बदला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह