लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काम करेंगे: बोम्मई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काम करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं कोविड या हाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए दिन रात काम करूंगा। मैं आने वाले दिनों में राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सभी प्रकार के कदम उठाऊंगा।”

तूफानी बारिश के बाद, राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बोम्मई ने पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को धन्यवाद दिया।

बोम्मई ने कहा कि वह विकास के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और येदियुरप्पा की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। बोम्मई ने कहा, “मैं कैबिनेट के अपने सहयोगियों की सहायता से सभी का विश्वास जीतूंगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और वह सबको साथ लेकर चलेंगे।

येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के तौर पर दो साल पूरे होने के दिन सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इस बीच बोम्मई के अगले मुख्यमंत्री होने की खुशी में हवेरी जिले के शिग्गाओं में उत्सव का माहौल है। बोम्मई शिग्गाओं से चुनाव जीत कर विधायक बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर